Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में मानसून का जोर बरकरार कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आंशिक से घने बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिक आर्द्रता के कारण मौसम उमस भरा बना रहेगा।

राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों, जिनमें रांची, खूंटी, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं, वहां कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। वहीं देवघर, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर समेत उत्तरी और पूर्वी जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं आंधी-गरज की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के कुछ जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को वज्रपात, तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। दिन में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी होकर अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने लोगों से यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top