Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लातेहार के सुग्गा फॉल में सेल्फी का दर्दनाक अंजाम गहरे पानी में डूबने से गढ़वा के युवक की मौत…

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले स्थित सुग्गा बांध फॉल में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गढ़वा निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सेल्फी लेने के दौरान संतुलन खो बैठा और सीधे फॉल के गहरे पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान गढ़वा निवासी आयुष तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार दोपहर घूमने के लिए सुग्गा फॉल पहुंचे थे। इसी दौरान वह बेहतर तस्वीर लेने के लिए एक चट्टान पर पहुंचे, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरे।

आयुष को डूबता देख उनका एक दोस्त तुरंत उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और दोस्त को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आयुष गहरे पानी में फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि आयुष तिवारी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे झरनों और जलप्रपातों के आसपास सेल्फी लेने या खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top