Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड शराब टेंडर मामले में ईडी का शिकंजा तेज पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से पूछताछ…

रांची: झारखंड के चर्चित शराब टेंडर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को रांची स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। एजेंसी ने उन्हें दूसरा समन जारी किया था, जिसके बाद वे निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, ED शराब टेंडर से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शनों को लेकर रोहित उरांव से विस्तृत पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के पास ऐसे दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है, जिनमें झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश और रोहित उरांव के बीच आर्थिक लेन-देन के संकेत मिले हैं।

बताया जा रहा है कि ये कथित लेन-देन शराब टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुए थे। जांच एजेंसी अब बैंक खातों के माध्यम से हुए ट्रांजैक्शन, धन के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ED सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले की जांच के दौरान रोहित उरांव से जुड़े ठिकानों पर हुई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

फिलहाल ED की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि एजेंसी वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग रिकॉर्ड और शराब टेंडर से जुड़े कथित संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर रोहित उरांव से जवाब मांग रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top