Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बेंगलुरु में बिहार का टेक दम वैश्विक कंपनियों ने निवेश में दिखाई गहरी दिलचस्पी बिहार बनेगा नया आईटी हब…

बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से बेंगलुरु में आयोजित ‘बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026’ में देश-विदेश की अग्रणी टेक कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) लीडर्स, स्टार्टअप्स और निवेशकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार को डिजिटल और आईटी निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना रहा।

मुख्य बातें

‘टेक बिहार’ विजन को मिला बल, वैश्विक कंपनियों ने निवेश और साझेदारी में रुचि दिखाई।

आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- बिहार में आधुनिक टेक इकोसिस्टम और बड़े रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस।

बिहार आईटी पॉलिसी 2024 और GCC पॉलिसी 2026 को निवेशकों के सामने विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

Adobe, Oracle, Salesforce, Honeywell, Mphasis, Razorpay, NetApp समेत कई बड़ी कंपनियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें हुईं।

Quess Corp के साथ रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष चर्चा।

AI, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, आईटी पार्क और स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश की संभावनाओं पर मंथन।

निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी गई।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बिहार की युवा प्रतिभा, उद्योग-अनुकूल नीतियों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की।

सरकार ने निवेशकों को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्मेलन ने संकेत दिया कि बिहार अब आईटी, GCC और डिजिटल निवेश का तेजी से उभरता राष्ट्रीय केंद्र बन रहा है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top