Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में नई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी भूमि आवंटित मेडिकल टेक्नोलॉजी टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों में लगेंगे उद्योग…

पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ा बढ़ावा मिला है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) ने 29 नई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए करीब 37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई है। साथ ही उद्योगों की शीघ्र स्थापना के लिए प्लग एंड प्ले शेड्स के आवंटन को भी स्वीकृति दी गई है।

इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग ₹6,000 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे करीब 3,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार का मानना है कि इससे बिहार के औद्योगिक विकास और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ता निवेश राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर मिलेंगे तथा बिहार आधुनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरेगा।

उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, BIADA एवं AIDA कुंदन कुमार ने कहा कि निवेशकों को पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। बेहतर आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और निवेशक-अनुकूल नीतियों के जरिए उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है।

स्वीकृत परियोजनाएं एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, रासायनिक विनिर्माण, प्लास्टिक उत्पाद, ऑप्टिकल एमिशन स्पेक्ट्रोमीटर, इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम-आयन बैटरी, फर्नीचर, कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

ये इकाइयां सिकंदरपुर, हथुआ फेज-3, फारबिसगंज, लोहट फेज-1, बरियारपुर और फतुहा समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी। प्रमुख स्वीकृत कंपनियों में Ampera Life India Pvt. Ltd. (सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव), Shri Shirdi Sainath Power Infratech Pvt. Ltd., Rungta Irrigation Ltd., Pankaj Traders, Anvira Green Energy Pvt. Ltd., Sangam Industries, Kalayan Plasto Industries और Lisica Chemicals Pvt. Ltd. शामिल हैं।

मुख्य बातें

29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी₹6,000 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त

लगभग 3,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे37.95 एकड़ औद्योगिक भूमि का आवंटन

EV, मेडिकल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, CBG और फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों में लगेंगे उद्योग

बिहार के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित होंगी नई इकाइयां

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top