Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भारत नेपाल सीमा पर सख्ती गैर कानूनी गतिविधियों पर रहेगी कड़ी निगरानी

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा, प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

मुख्य बिंदु :

भारत-नेपाल सीमा पर गैर कानूनी, आर्थिक अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निएगरानी रखने के निर्देश।

सभी चेकपोस्टों से 15 किलोमीटर की परिधि तक प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश।

उर्वरक और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और एसएसबी के बीच नियमित समन्वय बैठकें होंगी।

सीमावर्ती जिलों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर संदिग्ध आय वाले व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन कराया जाएगा।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लंबित विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश।

किशनगंज जिले में 100 उपयुक्त स्थलों की पहचान कर उर्दू विद्यालय स्थापित करने की तैयारी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाते हुए दोनों देशों के बेहतर संबंधों को बनाए रखना भी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करने और सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top