Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में मानसून का असर तेज आज पूरे राज्य में बारिश आंधी का अलर्ट

रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। रांची में आज अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर सहित उत्तर, मध्य और दक्षिण झारखंड के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top