Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मोरहाबादी हाट बंद होने पर बवाल सड़क पर उतरे सैकड़ों सब्जी विक्रेता

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी साप्ताहिक हाट को बंद किए जाने के प्रशासनिक फैसले के खिलाफ शनिवार को सब्जी विक्रेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और जिला प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान हाट को दोबारा शुरू करने और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के बाजार बंद कर दिया गया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

उनका आरोप है कि इस फैसले से सैकड़ों छोटे व्यवसायियों और उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।दरअसल, मोरहाबादी हाट में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण सुबह और शाम के समय अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी।

स्थानीय लोगों की शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजार को बंद करने का निर्णय लिया था।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और वैकल्पिक स्थान पर बाजार लगाने के विकल्प पर विचार करने का सुझाव दिया। वहीं, दुकानदारों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उचित व्यवस्था नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top