Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में बार और पब पर पुलिस का बड़ा एक्शन छापेमारी में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं…

रांची: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने गुरुवार रात शहर के विभिन्न बार और पब पर बड़ी कार्रवाई की। चुटिया, लालपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आई। जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस ने बार और पब के लाइसेंस, संचालन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और ग्राहकों की पहचान की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई जगह नाबालिगों की मौजूदगी, निर्धारित समय सीमा के बाद संचालन, क्षमता से अधिक भीड़, लाइसेंस संबंधी खामियां और अन्य नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए। इन अनियमितताओं को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिन प्रतिष्ठानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया है, उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, गंभीर मामलों में लाइसेंस रद्द करने और जरूरत पड़ने पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही सभी बार और पब संचालकों को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top