Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ जम्मू से रवाना हुआ पहला जत्था बम बम भोले के जयघोष से गूंजे बेस कैंप…

जम्मू: बाबा बर्फानी के दर्शन की बहुप्रतीक्षित श्री अमरनाथ यात्रा 2026 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की आस्था की यात्रा शुरू हो गई।

यात्रा के शुभारंभ पर बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इसे देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक बताते हुए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएं की हैं, जिससे इस वर्ष यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।इधर, बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा शुरू करने पहुंचे।यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं।

पहले जत्थे के रवाना होने से पहले सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन ने K9 डॉग स्क्वॉड के साथ उधमपुर क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया। पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top