Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जमशेदपुर हत्याकांड पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला बोले पुलिस के सामने हत्या होना कानून व्यवस्था की नाकामी…

गिरिडीह: जमशेदपुर में हुई चर्चित हत्याकांड को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या होना सरकार की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है।

गिरिडीह स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर में हुई हत्या की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की है।

मरांडी ने कहा कि जब पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधी हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे देते हैं, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने दावा किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में तैनात एएसआई अजय कुमार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनका प्रभाव इतना अधिक है कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज पर भी असर पड़ता है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस व्यवस्था राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप से प्रभावित हो रही है।हालांकि, बाबूलाल मरांडी के इन आरोपों पर राज्य सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top