Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चार जुलाई को रांची के खेलगांव में होगा आजसू महिला अधिवेशन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन…

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के अनुषंगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ का राज्य स्तरीय महिला अधिवेशन 4 जुलाई को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में राज्य की सभी पंचायतों और 24 जिलों से बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी।

दो सत्रों में होगा अधिवेशन

हरमू स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी की केंद्रीय महासचिव एवं रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य महिलाओं की संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करना और पार्टी की आगामी रणनीति तय करना है। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

अधिवेशन के पहले सत्र का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो करेंगे। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा तथा पार्टी की भावी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। पहले सत्र में राज्य के सभी 24 जिलों से प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

ओपन सेशन में होंगे बड़े ऐलान

दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें पंचायत स्तर तक की महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस ओपन सेशन में पहले सत्र में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा, नव-चयनित पदाधिकारियों के नामों का ऐलान और पार्टी की आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति साझा की जाएगी।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top