Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची जमशेदपुर और बोकारो में कैब ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें…

रांची: झारखंड के रांची, जमशेदपुर और बोकारो में कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवरों ने ऑनलाइन कैब सेवाएं पूरी तरह बंद रखी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल का सबसे अधिक असर राजधानी रांची में देखने को मिल रहा है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कैब नहीं मिलने के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। कई यात्रियों को ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कुछ को लंबा इंतजार भी करना पड़ा।

ऑनलाइन कैब बुकिंग सेवाएं भी प्रभावित हैं। ड्राइवरों ने ऐप आधारित कैब सेवाओं का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। झारखंड टैक्सी चालक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में चालक प्रमुख स्थानों पर जुटे हुए हैं और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार और संबंधित कंपनियों की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, हड़ताल के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top