Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में सीसीएल चेकपोस्ट पर दिनदहाड़े फायरिंग अपराधियों ने बरसाईं गोलियां लेवी एंगल से जांच तेज…

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। शनिवार को सिरका स्थित सीसीएल चेकपोस्ट पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस हमले में सीसीएल गार्ड अनिल डोम और होमगार्ड जवान चरवा उरांव बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो अपराधी बाइक पर सवार होकर चेकपोस्ट पहुंचे। एक बदमाश ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। चेकपोस्ट के पास पहुंचते ही उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जबकि उसका साथी मुख्य सड़क पर बाइक स्टार्ट कर भागने के लिए तैयार खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ डीएसपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चेकपोस्ट पर गोली के निशान और क्षतिग्रस्त शीशे इस हमले की भयावहता बयां कर रहे हैं।

लेवी कनेक्शन की आशंका

घटना को लेवी वसूली से जोड़कर देख रही है। सिरका क्षेत्र पहले भी लेवी और आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। इससे पहले राहुल दुबे गिरोह के नाम पर धमकी भरे पर्चे, हाइवा में आगजनी और फायरिंग जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इलाके में हाई अलर्ट

घटना के बाद पूरे सिरका क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top