Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची के मीनाक्षी नेत्रालय में विश्वस्तरीय इलाज अब जटिल मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली चेन्नई या हैदराबाद…

रांची: झारखंड की राजधानी रांची का मीनाक्षी नेत्रालय अब अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। जिन जटिल मोतियाबिंद ऑपरेशनों के लिए कभी मरीजों को AIIMS दिल्ली, शंकर नेत्रालय चेन्नई या एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद जाना पड़ता था, वही आधुनिक सुविधा अब रांची में उपलब्ध है। यह झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

हाल ही में रांची के मीनाक्षी नेत्रालय में रांची के एसडीएम (IAS 2023 बैच) रजत कुमार के पिता का अत्यंत जटिल मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के दौरान दवा देने के बाद भी आंख की पुतली पर्याप्त रूप से नहीं फैल रही थी, जिससे सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण हो गई। इसके बावजूद आधुनिक Iris Hooks तकनीक का उपयोग करते हुए सफल ऑपरेशन किया गया। साथ ही ऐसा प्रीमियम लेंस लगाया गया, जिससे मरीज को भविष्य में चश्मे की आवश्यकता नहीं रहेगी।

यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ वर्ष पहले तक इस प्रकार की जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों के बड़े नेत्र संस्थानों का सहारा लेना पड़ता था। अब मीनाक्षी नेत्रालय, रांची में ही ऐसी विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध होने से झारखंड के हजारों मरीजों को अपने राज्य में ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

इस पहल के पीछे एम्स, दिल्ली से जुड़े नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक का विजन और समर्पण है। उन्होंने महानगरों में करियर बनाने के बजाय झारखंड में रहकर लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। उनका सपना है कि भविष्य में ट्रस्ट के माध्यम से ऐसा अत्याधुनिक आई हॉस्पिटल स्थापित किया जाए, जहां झारखंड के लोगों को किसी भी जटिल नेत्र रोग के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।सफल ऑपरेशन के बाद मरीज ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं था कि रांची में भी इतनी आधुनिक और उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा उपलब्ध है।

उन्होंने ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता जताई और इसके लिए डॉ. अभिषेक तथा मीनाक्षी नेत्रालय की पूरी टीम को दिल से धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि यदि ऐसी सुविधा झारखंड में उपलब्ध है तो राज्य के हजारों मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।मीनाक्षी नेत्रालय की यह सफलता केवल एक ऑपरेशन की कहानी नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि अब रांची भी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के मानचित्र पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ और बेहतर सुविधाएं अब लोगों को अपने ही शहर में उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top