रांची: देशभर के हवाई अड्डों पर सोमवार को “यात्री सुविधा दिवस” मनाया गया। इसी क्रम में रांची एयरपोर्ट पर भी यात्रियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को बेहतर सेवाओं और सुखद यात्रा अनुभव का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रांची पहुंचने वाली पहली उड़ान के यात्रियों के स्वागत के साथ हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों का तिलक लगाकर, फूल भेंट कर तथा पौधे देकर अभिनंदन किया। इस अनोखी पहल से यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि या,त्री सुविधा दिवस का उद्देश्य यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना और यात्रा को अधिक सहज एवं आरामदायक बनाना है। इस अवसर पर यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया, ताकि सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।रांची एयरपोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। पौधों के वितरण के माध्यम से हरित वातावरण का संदेश दिया गया।एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।