Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी पर संशय खत्म नोटिस का जवाब स्क्रूटनी पर टिकी निगाहें

नामांकन में बताई गई कमियां दूर करने का दावा, आज को होगी अंतिम तस्वीर साफ

कांग्रेस विधायक की शिकायत के बाद मिली नोटिस, नाथवानी पक्ष ने दाखिल किया एफिडेविट

राज्यसभा चुनाव: स्क्रूटनी के बाद तय होगा परिमल नाथवानी का चुनावी भविष्य

रांची: झारखंड से एनडीए समर्थित निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार और पूर्व सांसद परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी को लेकर बना संशय अब काफी हद तक दूर होता नजर आ रहा है। कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की शिकायत के बाद विधानसभा के प्रभारी सचिव सह राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी नोटिस का जवाब नाथवानी पक्ष ने दाखिल कर दिया है।

इसी प्रक्रिया के तहत नोटिस प्राप्त होने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। नाथवानी पक्ष का दावा है कि अब उनकी उम्मीदवारी को लेकर किसी प्रकार का संशय नहीं बचा है।

हालांकि अंतिम फैसला नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद ही सामने आएगा। आज को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वैध नामांकन वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि परिमल नाथवानी का नाम चुनाव मैदान में बना रहता है या नहीं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top