Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला छह आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई अब उनतीस को होगी अगली सुनवाई…

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में हुई, जहां जांच अधिकारी ने कोर्ट के समक्ष आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और केस डायरी प्रस्तुत की।

सुनवाई के दौरान आरोपी गौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर भी अदालत ने विचार किया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख निर्धारित की है। बताया जा रहा है कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच एजेंसी को आरोपियों के आपराधिक इतिहास और केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में सोमवार को संबंधित दस्तावेज कोर्ट में जमा किए गए।

इस मामले में आरोपी आशीष कुमार, विकास कुमार और योगेश प्रसाद समेत अन्य के खिलाफ पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और भर्ती परीक्षाओं में धांधली कराने का नेटवर्क चला रहा था।

गौरतलब है कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 150 से अधिक आरोपी अभ्यर्थियों को जमानत मिल चुकी है। मामले की जांच अभी भी जारी है और एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top