Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार सरकार का बड़ा फैसला नीट परीक्षार्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

पटना: बिहार सरकार ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। परीक्षा के दिन राज्यभर में चलने वाली सरकारी बसों में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि नीट परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त सफर कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि परीक्षा के दिन किसी भी छात्र को परिवहन या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार के इस फैसले से राज्य के दूर-दराज जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर भीषण गर्मी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी।

जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों और गैर सरकारी संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू, छांव और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के बीच छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। बिहार सरकार के इस फैसले की छात्रों और अभिभावकों ने सराहना की है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे छात्रों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top