Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कांके डैम पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड का स्वच्छता अभियान युवाओं और छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा…

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत चला सफाई अभियान

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कांके डैम मैदान में ग्रामीणों संग फ्रेंडली फुटबॉल मैच,

दिखा उत्साह और सौहार्द

NTPC Mining Limited ने स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ा समुदाय को

रांची: कांके डैम… जहां आज सिर्फ सफाई नहीं हुई… बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दिया गया…स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत NTPC Mining Limited ने कर्मचारियों, उनके परिवारों, युवाओं और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया…हाथों में झाड़ू… और मन में स्वच्छता का संकल्प…शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्रों और युवा संगठन VartaVox ने पूरे उत्साह के साथ डैम परिसर की सफाई की

कार्यक्रम में एसएसएलसी की अध्यक्ष पूनम जैन और एनएमएल के जीएम-एचआर प्रभात राम ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

सिर्फ सफाई ही नहीं… सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए कांके डैम मैदान में ग्रामीणों और NTPC टीम के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी खेला गया…जहां खेल भावना, उत्साह और आपसी सौहार्द देखने को मिला

स्वच्छता, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का यह अभियान लोगों के बीच सकारात्मक संदेश छोड़ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top