Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का बड़ा अलर्ट सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर…

“झारखंड में हीट वेव का कहर! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किया हाई अलर्ट”

“11 बजे से 4 बजे तक सतर्क रहें! लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी चेतावनी”

“Heat Wave से बचिए! डॉ. इरफान अंसारी ने जनता से की खास अपील”

“लू और तपती गर्मी पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए बड़े निर्देश”

“झारखंड में गर्मी का रेड अलर्ट, अस्पतालों में बढ़ाई गई तैयारी”

रांची: झारखण्ड राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है…स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान मौसम सामान्य गर्मी नहीं बल्कि संभावित स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकता है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य अधिकारियों को हीट स्ट्रोक , देहय्दारेशन , सनबर्न और लू से संबंधित आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पतालों में ORS, जरूरी दवाइयां, IV Fluids, इमरजेंसी बेड, कूलिंग सुविधा और चिकित्सकीय टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप एवं लू के सीधे संपर्क से बचें। उन्होंने अधिक मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ एवं अन्य तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धूप में निकलते समय सिर को गमछा, टोपी, कपड़े या छाते से अवश्य ढकें तथा खाली पेट घर से बाहर न निकलें। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की क्योंकि ये लोग हीट स्ट्रेस के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि चक्कर आना, अत्यधिक पसीना, उल्टी, तेज बुखार, बेहोशी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने की अपील की।
मंत्री ने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हीट वेव रिस्पांस सिस्टम सक्रिय रखने, पेयजल विभाग को स्वच्छ पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और बिजली विभाग को लगातार विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा नगर निकायों को बस स्टैंड, बाजार, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल एवं अस्थायी राहत केंद्र स्थापित करने को कहा गया है। वहीं स्कूलों और सरकारी संस्थानों में मौसम के अनुरूप सुरक्षा उपाय अपनाने तथा मजदूरों और फील्ड में कार्यरत कर्मियों के कार्य समय में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया गया है।

अंत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह समय सतर्कता, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी का है। सरकार, प्रशासन और आम जनता मिलकर कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके और हर नागरिक सुरक्षित रह सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top