
रांची झारखण्ड के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सूची में कई जिलों के पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का एक साथ तबादला किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है, वहीं कई अधिकारी जो लंबे समय से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें भी जिम्मेदारी दी गई है।
रांची में कई नए DSP की तैनाती:
रांची में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर नए डीएसपी की पोस्टिंग की गई है। नीरज कुमार को डीएसपी हटिया, दीपक कुमार को डीएसपी बेड़ो और मनीष चंद्र लाल को डीएसपी सिल्ली बनाया गया है।
इसके अलावा अजय आयर्न को मुख्यालय-2, रामाकांत रजक को ट्रैफिक-1, ताराश सोरेन को यातायात-2 तथा प्रदीप कुमार को साइबर डीएसपी, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।
धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में भी बदलाव
Dhanbad में प्रकाश सोय को विधि व्यवस्था डीएसपी, कुमार विनोद को डीएसपी मुख्यालय-1, प्रदीप कुमार साव को सीसीआर और नाजीर अख्तर को डीएसपी मुख्यालय-2 बनाया गया है। वहीं रोहित कुमार साव को यातायात डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है।
बोकारो में राजीव रंजन को सिटी डीएसपी, अजय प्रसाद को ट्रैफिक डीएसपी और पवन कुमार को डीएसपी मुख्यालय बनाया गया है।
राम प्रवेश कुमार को सीसीआर तथा रविंद्र कुमार सिंह को एसडीपीओ बेरमो की जिम्मेदारी दी गई है।
जमशेदपुर में संजीव कुमार को नगर डीएसपी, मनोज Kumar को डीएसपी मुख्यालय-2 और सुमित कुमार को विधि व्यवस्था डीएसपी बनाया गया है। विकास आनंद लागुरी को घाटशिला एसडीपीओ तथा अनुभव भारद्वाज को सरायकेला एसडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हजारीबाग समेत अन्य जिलों में भी पोस्टिंग
हज़ारीबाग़ में अमित कुमार को एएसपी अभियान, रूपक कुमार सिंह को एसडीपीओ सदर और अरमानुल हक को सीसीआर बनाया गया है। वहीं ज्ञान रंजन को डीएसपी मुख्यालय-2 की जिम्मेदारी मिली है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फैसले को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।