मांडर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती दिख रही है। मंगलवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो प्रखंड में तीन बहुप्रतीक्षित सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक नृत्य के साथ मंत्री का स्वागत किया।

इन योजनाओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। चुनाव के दौरान भी सड़क निर्माण क्षेत्र का बड़ा मुद्दा बना हुआ था। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
सिंगारसराय से कैरो तक 1.230 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य
लागत : लगभग 1 करोड़ 24 लाख रुपये
ग्राम लमकाना में पैरो उरांव के घर से सरना स्थल तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य
पंचायत नेहालू के ग्राम रोगो में बबलू किराना स्टोर से ग्रोटो होते हुए मिशन तालाब तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को अब जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और मांडर विधानसभा में विकास की गंगा लगातार बहती रहेगी।
उन्होंने कहा कि वर्षों से जिन सड़कों की प्रतीक्षा ग्रामीण कर रहे थे, उन योजनाओं का काम शुरू होने से लोगों के चेहरे पर खुशी और विश्वास दिखाई दे रहा है। यही जनता का भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
मंत्री ने यह भी कहा कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मोदसिर हक, साबिर मीर, बुधराम बाड़ा, तंजीर हुसैन, जमशेद हुसैन, रमेश उरांव, मुस्ताक मलिक, रायफुद्दीन मिरदाहा, संदीप कुजूर, विश्वनाथ शाहदेव और रवि तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।