Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दावोस से बढ़ी झारखंड की चमक निवेशकों की पहली पसंद बनने की ओर राज्य

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार समेत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की सक्रिय भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम यात्रा की सफलता पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस में झारखंड ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य असीम संभावनाओं से भरा हुआ है और निवेश के लिए पूरी तरह अनुकूल वातावरण मौजूद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को तेज गति देने और निवेशकों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को तेजी से उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बताते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी डेवलपमेंट में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top