Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राज्यपाल ने रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश रांची से मुंबई दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा की उठी मांग…

रांची: झारखण्ड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने लोक भवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने झारखंड में लंबित रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया।

बैठक में राज्यपाल ने रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन ट्रेन सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा उन्होंने रांची से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

राज्यपाल ने रांची-लखनऊ रेल सेवा को जल्द शुरू करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top