Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार की अग्निशमन सेवा हुई हाईटेक अस्सी नए वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

आग से मुकाबले के लिए तैयार बिहार, फायर ब्रिगेड बेड़े में शामिल हुईं 36 स्कॉर्पियो समेत 80 गाड़ियां

अब और तेज होगी राहत कार्रवाई, गांधी मैदान से CM सम्राट चौधरी ने रवाना किए हाईटेक फायर वाहन

बिहार की अग्निशमन सेवा हुई हाईटेक, 80 नए वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

पटना: बिहार में अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में अग्निशमन विभाग के लिए खरीदे गए 80 हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नए वाहनों में 36 स्कॉर्पियो भी शामिल हैं, जिनका उपयोग आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया के लिए किया जाएगा। इन वाहनों के जरिए अग्निशमनकर्मी कम समय में घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सकेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। फायर कर्मियों ने अपने साहस, तत्परता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आधुनिक उपकरणों और नई गाड़ियों से अब आपदा की स्थिति में प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

राज्य सरकार का कहना है कि इन हाईटेक वाहनों के शामिल होने से अग्निशमन सेवा की पहुंच और क्षमता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आम लोगों की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top