मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 333 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
316 नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मिली नियुक्ति।
17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी सौंपे गए नियुक्ति-पत्र।
मुख्यमंत्री ने कहा— शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और महिलाओं को अवसर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।
झारखंड मंत्रालय में नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह, 333 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी
रांची: झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 333 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे। इनमें 316 नव नियुक्त सहायक आचार्य तथा 17 महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों का भविष्य और बेहतर बनेगा।
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों और महिला पर्यवेक्षिकाओं से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
नियुक्तिपत्र पाने वाले अभ्यर्थियों ने इसे खुशी का एक पल बताते हुए जहां सरकार ओर मुख्य मंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया वही नई जिम्मेवारियों को बेहतर से निभाने का संकल्प भी दोहराया।
राज्य सरकार द्वारा की जा रही यह नियुक्ति प्रक्रिया युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा और सामाजिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में वित्तमंत्री राधा कृष्ण किशोर श्रम संसाधन मंत्री संजय प्रसाद यादव और विभागीय अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे