Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पहाड़ी मंदिर के विकास को लेकर संघर्ष समिति सक्रिय सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटाने पर मंथन

रांची :राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर पहाड़ी मंदिर विकास संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने, सुविधाओं के विस्तार और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि झारखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन अपेक्षित स्तर पर विकास कार्य नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि मंदिर की जमीन पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर की व्यवस्था और सौंदर्य प्रभावित हो रहा है। समिति ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर मंदिर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।

साथ ही निर्णय लिया गया कि पहाड़ी मंदिर के समग्र विकास, बेहतर सुविधाओं और पर्यटन स्थल के रूप में इसकी पहचान को मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों से लगातार संवाद किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top