Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पश्चिम बंगाल में एनडीए शक्ति प्रदर्शन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति के ऐतिहासिक क्षण में आजसू पार्टी प्रमुख और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शामिल हुए। कोलकाता में आयोजित मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में सुदेश महतो एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के साक्षी बने।

समारोह स्थल पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद आगे बढ़कर सुदेश महतो का गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने समारोह में खास राजनीतिक संदेश भी दिया।सुदेश महतो ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब “नया बंगाल” बनने की दिशा में काम होगा और जनता को बेहतर शासन का अनुभव मिलेगा।
शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे। समारोह में एनडीए के कई बड़े नेताओं की उपस्थिति ने राजनीतिक रूप से इसे बेहद अहम बना दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top