Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भारत की डेफ क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर जीता खिताब सीएम हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित…

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और झारखंड के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर खुशी जताई कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया, जो राज्य की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रणजीत कुमार , टीम कप्तान सोनू सिंह , खिलाड़ी रुस्तम हुसैन , शोएब अख्तर , दीपक कुमार एवं अनुवादक रीमा साहू उपस्थित थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top