Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट पन्द्रह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रांची: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 10 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार रजत ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सभी जोनल दंडाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक (प्रभारी) JPSC तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

JPSC द्वारा आयोजित यह परीक्षा रांची जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, पारदर्शिता, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अनुचित साधनों पर रोक को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर केवल अनुमत सामग्री ही लेकर आएं और केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top