Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज चार से सात मई तक बारिश आंधी का अलर्ट…

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 मई के बीच इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।

रविवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर जैसे इलाकों में भी तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं और दोपहर के बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अलर्ट और पूर्वानुमान:

मौसम विभाग ने 4 से 9 मई के बीच दिल्ली में मौसम के लगातार बदलते रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, लेकिन गरज-चमक और 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एयर क्वालिटी अपडेट:

वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 118 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी AQI इसी स्तर पर बना हुआ है—फरीदाबाद 112, गुरुग्राम 121, गाजियाबाद 128, ग्रेटर नोएडा 124 और नोएडा 111 दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बारिश के बीच सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top