Newswahni

--:--:-- | ... |
भारतन्यूज़ - Header
↑ यहाँ ऊपर Header है — आपका बाकी Website Content यहाँ आएगा ↑

सहरसा हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चलेंगी बदले मार्ग से गया जंक्शन पर री डेवलपमेंट को लेकर दिन रेल परिचालन रहेगा प्रभावित…




गया जंक्शन पर चल रहे मेजर री-डेवलपमेंट कार्य के कारण अगले 45 दिनों तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर 5 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक ब्लॉक लिया है। इस अवधि में सहरसा-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह ब्लॉक गया जंक्शन पर आधारभूत संरचना को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से लिया गया है। इसका लक्ष्य यात्रियों को न्यूनतम असुविधा के साथ महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाना है। पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी इस बदलाव के तहत, 5 फरवरी से 21 मार्च 2026 तक पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन बख्तियारपुर लिंक केबिन से करनौती हाल्ट, राजगीर, तिलैया, पैमार और बंधुआ के रास्ते हटिया पहुंचेगी। इसी प्रकार, हटिया से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18626 हटिया-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, करनौती हाल्ट और बख्तियारपुर लिंक केबिन होते हुए सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट की ओर जाएगी। पहले ट्रेनों की समय-सारणी और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे के अनुसार, यह एक अस्थायी व्यवस्था है और री-डेवलपमेंट कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पुनः सामान्य मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top