रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। बच्ची की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस हर संभावित जगह पर जांच कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का भी गठन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, Kokar खोरहा टोली से 18 माह की अदिति पांडे रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और परिजन लगातार बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को बच्ची से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:
रांची एसएसपी :
9431706136
सिटी एसपी : 9431706137
सदर डीएसपी : 9431102090
सदर थाना प्रभारी : 9431706160
पुलिस की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों से भी जांच की जा रही है ताकि मासूम बच्ची का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी छोटी से छोटी सूचना को नजरअंदाज न करें और तुरंत प्रशासन को जानकारी दें, ताकि बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।