![]()
भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रागनी कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतका के पिता अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव निवासी विलट सहनी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में पति, सास, ससुर, ननद सहित परिवार के सदस्यों एवं गांव के 10 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों—ससुर शंकर सहनी एवं ललन सहनी—को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नारायणपुर गांव के समीप मन्ना बाया नदी से बोरे में बालू भरकर डुबाए गए शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आवेदन में मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व नारायणपुर निवासी शंकर सहनी के पुत्र छोटू कुमार सहनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
Source link