Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला दाओस लंदन दौरे पर मांगा हिसाब

रांची: झारखंड में निवेश और विदेश दौरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दाओस और लंदन दौरे पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य में निवेश लाने के उद्देश्य से विदेश दौरे पर गए थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि झारखंड को इन दौरों से कितना वास्तविक निवेश मिला। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ विदेश यात्राओं की तस्वीरें दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी का दावा है कि जिन निवेश प्रस्तावों को सरकार बड़ी उपलब्धि बता रही है, उनमें कई पुराने प्रोजेक्ट्स को ही नए पैकेज में पेश किया गया। पार्टी ने खास तौर पर टाटा स्टील के पुराने निवेश का हवाला देते हुए कहा कि उसे नए निवेश के रूप में प्रचारित किया गया।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि अगर सरकार के दावों में सच्चाई है तो मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विदेश दौरों के बाद राज्य में कितनी कंपनियों ने निवेश किया, कितने एमओयू धरातल पर उतरे और कितने लोगों को रोजगार मिला।

बीजेपी ने राज्य सरकार से निवेश को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। पार्टी का कहना है कि सरकार को सिर्फ घोषणाओं और प्रचार से आगे बढ़कर निवेश और रोजगार के ठोस आंकड़े सामने रखने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top