Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एस आई आर को लेकर कांग्रेस अलर्ट झारखंड में सत्रह हज़ार दो सौ इक्यासी बीएलए तैनात…

“मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश नहीं होगी सफल” — कांग्रेस

रांची: झारखंड में संभावित SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और सभी राजनीतिक दलों से सतर्क रहने की अपील की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि देशभर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए थे। फरक्का के एक विधायक का नाम भी सूची से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अदालत से न्याय प्राप्त कर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस ने झारखंड में बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी को राज्य में करीब 29 हजार BLA बनाने थे, जिनमें अब तक 21 हजार BLA तैयार किए जा चुके हैं। इनमें से 17 हजार 281 BLA अकेले कांग्रेस पार्टी ने नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस ने दावा किया कि सभी BLA योग्य मतदाताओं की मैपिंग कर रहे हैं, ताकि किसी भी पात्र वोटर का नाम सूची से न हटे। हालांकि अब तक करीब 70 हजार लोगों की मैपिंग अधूरी बताई गई है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में दो चरणों के दौरान करीब 6 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और आशंका जताई कि आने वाले समय में 4 करोड़ और नाम डिलीट किए जा सकते हैं।

कांग्रेस ने कहा कि झारखंड में यदि SIR की प्रक्रिया शुरू होती है तो सभी राजनीतिक दलों को पूरी सतर्कता बरतनी होगी, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकार का हनन न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top