Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहारशरीफ में ईद पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री वैकल्पिक रूट जारी क्राउड कंट्रोल के लिए ड्रॉप…




ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बिहार शरीफ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, यह नई व्यवस्था दिनांक 20 और 21 मार्च 2026 को प्रभावी होगी। पर्व के दौरान सुरक्षा और सुगमता को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित किया गया है। इसके तहत सभी प्रकार के बड़े व्यावसायिक और सवारी वाहनों, जैसे बस, ट्रक, ट्रैक्टर और पिकअप का शहर की सीमा में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। खंदकपर से महलपर होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक तीनपहिया और चार पहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ और कुमार सिनेमा तिराहा से पुलपर चौक होते हुए भरावपर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा एलिट होटल से मोगलकुआं और कचहरी चौक से नईसराय होते हुए बरादरी मोड़ तक भी छोटे वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। मछली मंडी के रास्ते भी शहर में प्रवेश कर सकेंगे आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कई वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए हैं। छोटे वाहन जैसे तीनपहिया, चार पहिया और मोटरसाइकिल मामू-भगिना मोड़ से अस्पताल चौक होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। रहुई की ओर से आने वाले वाहन पचासा मोड़ से रहुई हॉल्ट और शेखाना होकर कचहरी चौक की तरफ आ सकते हैं। वहीं, देवीसराय से रामचंद्रपुर और मछली मंडी के रास्ते भी शहर में प्रवेश की अनुमति दी गई है। कारगिल चौक से आने वाले वाहनों के लिए गगनदीवान और लहेरी थाना से होते हुए सोहनकुआं का रास्ता खुला रहेगा। इसके साथ ही रेलवे गुमटी से खंदकपर चौक होकर कचहरी चौक की ओर भी आवाजाही की जा सकेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में प्रमुख स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरियर लगाए गए हैं, जिनमें कारगिल बस स्टैंड, सोगरा कॉलेज मोड़, बाबा मणिराम अखाड़ा और पी.एम.एस. कॉलेज के पास मुख्य मोड़ शामिल हैं। वाहनों के पड़ाव के लिए कारगिल बस स्टैंड, सोगरा कॉलेज मैदान और श्रम कल्याण मैदान जैसे स्थलों को पार्किंग के लिए सुरक्षित किया गया है। यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस रूट प्लान का पालन कर पुलिस का सहयोग करें ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top