Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में विनीत तिवारी के सनसनीखेज हत्या मामला भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में 25 अप्रैल को हुई जमीन कारोबारी विनीत तिवारी की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 32 वर्षीय विनीत तिवारी का पहले घर के सामने से अपहरण किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बावजूद 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक के परिजनों को पहले अपहरण की सूचना मिली थी, जिसके बाद सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन बाद में हत्या की खबर सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

इसी बीच, बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात भुइंया सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

परिजनों से मुलाकात के दौरान अमर कुमार बाउरी ने न्याय दिलाने के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी और प्रशासन पर दबाव बनाकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित कराएगी।

इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top