Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दस मई को होगा यादव महाजुटान शिक्षा स्वास्थ्य और व्यवसाय पर बनेगी रणनीति

रांची: श्रीकृष्ण विकास परिषद की ओर से आगामी 10 मई को यादव समाज का प्रांतीय स्तरीय महाजुटान आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से पुराना विधानसभा हॉल में होगा, जिसमें राज्य के 24 जिलों से प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इस संबंध में हटिया में आयोजित बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने बताया कि हर वर्ष परंपरा के अनुसार यादव समाज की एकता, एकजुटता और सामाजिक विकास के उद्देश्य से इस महाजुटान का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और संकल्पों का अनुसरण करते हुए समाज सामाजिक न्याय और जनकल्याण के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति को लेकर कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें राजनीतिक, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई है और इसकी तैयारियों में परिषद के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। बैठक में नंदन यादव, सुरेश राय, रामकुमार सिंह यादव, चंदन यादव, ओमप्रकाश यादव, सनी यादव, जितेंद्र यादव, मैनेजर राय, रामजी यादव, ऊषा यादव, पूनम यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top