
Noida Metro NMR Recruitment 2026: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं और अनुभवी पेशेवरों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। मेट्रो प्रशासन ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट मैनेजर (AM) स्तर के पद शामिल हैं।
यह भर्ती साल 2026 की एक बड़ी वैकेंसी के रूप में देखी जा रही है, जो न केवल आकर्षक वेतन पैकेज दे रही है, बल्कि अनुभवी उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में भी बड़ी राहत लेकर आई है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9 महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों में प्रोजेक्ट-फाइनेंस, कंपनी सेक्रेटरी, ऑपरेशंस और प्रोजेक्ट विभाग शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के स्तर पर प्रोजेक्ट डिजाइन, इलेक्ट्रिकल, आईटी, प्रॉपर्टी बिजनेस और ह्यूमन रिसोर्स (HR) विभाग के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश है। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी विशेषज्ञता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित शैक्षणिक और अनुभव की शर्तों को पूरा करते हों।
चयन के लिए शैक्षणिक योग्यता को काफी विशिष्ट और प्रोफेशनल रखा गया है। उदाहरण के तौर पर, फाइनेंस विभाग में DGM बनने के लिए CA या ICMAI की डिग्री होना और आठ साल का अनुभव होना अनिवार्य है, जिसमें से कुछ अनुभव मेट्रो या रेलवे सेक्टर से होना जरूरी है। इसी तरह कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए ICSI की सदस्यता को योग्यता माना गया है।
वेतन की बात करें तो DGM स्तर के लिए 70,000 से 2,00,000 रुपये प्रति माह और असिस्टेंट मैनेजर के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन निर्धारित किया गया है।
आयु सीमा को लेकर भी स्पष्ट नियम हैं, जिसके तहत अगर आप ‘डिप्यूटेशन’ के माध्यम से आवेदन करते हैं, तो अधिकतम उम्र 56 साल हो सकती है, जबकि सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए उम्र सीमा 45 साल रखी गई है।