Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दुकान में घुसा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नवादा पुलिस कर रही थी पीछा गाड़ी से कूदकर ड्राइवर समेत भागा…




नवादा में अवैध बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक दुकान में टक्कर मार दी। यह घटना उस समय हुई जब चालक पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुकान के आसपास मौजूद स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। फुटेज में दिख रहा है कि ट्रैक्टर से पहले पीछे बैठा एक व्यक्ति कूदा, फिर चालक भी कूदकर भाग गया। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर सीधे दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अवैध बालू लेकर जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। वे अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थी पुलिस स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार ट्रैक्टर चालक और अवैध खनन कारोबारियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। निवासियों ने यह भी चिंता व्यक्त की है कि जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है और यदि शहर के अंदर इस तरह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाए जाएंगे, तो भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top