Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज प्री मानसून एक्टिव बारिश आंधी का दौर जारी

रांची: झारखंड में प्री-मानसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। गरज-चमक, तेज आंधी और छिटपुट बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।


मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज भी राज्य के कई जिलों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में बादल छाए रहने और 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

फिलहाल झारखंड में मौसम सुहाना जरूर हुआ है, लेकिन तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top