Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

उत्तर प्रदेश के हर जिले में सीएम फेलो होंगे तैनात विकास योजनाओं को मिलेगी नई दिशा…

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के हर जिले में दो-दो ‘सीएम फेलो’ तैनात करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह नियुक्ति किसी एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगी। हर जिले में एक आर्थिक विशेषज्ञ और एक डेटा विश्लेषक तैनात किया जाएगा।


सीएम फेलो का काम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करना, उनके क्रियान्वयन को बेहतर बनाना और स्थानीय संसाधनों के आधार पर आर्थिक रणनीति तैयार करना होगा। ये कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, रोजगार और जिला घरेलू उत्पाद (डीडीपी) जैसे क्षेत्रों पर फोकस करेंगे।

सरकार इन फेलो को 50 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक के साथ लैपटॉप, यात्रा भत्ता और आवासीय सुविधा भी देगी। इनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। इस पहल का मकसद जिला स्तर पर विकास को गति देना और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top