Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे में महिला का शव बरामद इलाके में सनसनी

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित जजलो बाजार के समीप एक बंद माइंस के पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के लापता होने की जानकारी हो या शव की पहचान से संबंधित कोई सूचना मिले, तो तत्काल हंटरगंज थाना से संपर्क करें। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से भी मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top