Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में बढ़ी हलचल राजद ने दिखाई ताकत

कांग्रेस-झामुमो से संवाद नहीं होने पर राजद नाराज,

संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मंथन….

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले 2026 के चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर अभी भी उम्मीदवारों और रणनीति को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रांची में आयोजित पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव तथा विश्रामपुर विधायक राम नरेश सिंह मौजूद रहे। नेताओं ने राज्यसभा चुनाव के समीकरणों के साथ-साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की।

राजद नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार पूरे राज्य में संगठन सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों पर नाराजगी भी जताई। संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि राजद गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन राज्यसभा चुनाव को लेकर अब तक कांग्रेस और झामुमो की ओर से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति को लेकर न तो कोई बैठक हुई है और न ही सहयोगी दलों ने संपर्क किया है।

वहीं विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर अगले महीने से पार्टी के चारों विधायक अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजद आलाकमान के हर निर्देश को पूरी एकजुटता के साथ लागू करेगा। फिलहाल राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top