Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में सोन नदी खतरे के निशान के पार हाई अलर्ट जारी

पलामू: लगातार हो रही बारिश के बीच पलामू में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। तटवर्ती इलाकों में पुलिस लगातार माइकिंग कर लोगों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील कर रही है।

पलामू में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण उत्तरी कोयल समेत जिले की कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। मेदिनीनगर के निचले इलाकों में दोबारा जलजमाव की स्थिति बनी है, जबकि हुसैनाबाद क्षेत्र में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है।

सोन नदी में तेजी से बढ़ा जलस्तर

सोन नदी की सहायक नदी उत्तरी कोयल के उफान पर होने के कारण सोन में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह के अनुसार, नॉर्थ कोयल समेत अन्य जलाशयों से करीब 2 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी सोन नदी में पहुंचा है। इसी वजह से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और विभागीय अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

तटवर्ती इलाकों में माइकिंग, लोगों को सतर्क रहने की अपील

सोन नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पलामू पुलिस की ओर से तटवर्ती इलाकों में लगातार माइकिंग कराई जा रही है। लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। खासकर सोन के बीच बने टीलों पर रहने वाले लोगों को नदी की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू और अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के बीच बने टीलों, निचले इलाकों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। किसी भी तरह की आपात सूचना मिलने पर तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाने को कहा गया है।

वहीं, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लगातार माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top