Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

श्रावणी मेला हाईटेक सुरक्षा के घेरे में बाबा धाम मंदिर में मोबाइल एंट्री पर रोक की तैयारी…

देवघर: 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर देवघर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए इस बार कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

प्रशासन की योजना के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन के बिना ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन की वजह से सुरक्षा संबंधी चुनौतियां सामने आती रही हैं। कई श्रद्धालु गर्भगृह में वीडियो बनाने के कारण अधिक समय तक रुक जाते हैं, जिससे भीड़ बढ़ती है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व भी इसका दुरुपयोग करते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के बाहर मोबाइल रखने हेतु क्लॉक रूम बनाए जा रहे हैं। वहां पर्याप्त कर्मियों की तैनाती के बाद इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

श्रावणी मेले की सुरक्षा को हाईटेक बनाने के लिए इस बार करीब 900 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें 25 अत्याधुनिक PTZ (Pan, Tilt and Zoom) कैमरे भी शामिल होंगे, जिनसे पूरे मेला क्षेत्र पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा दुम्मा प्रवेश द्वार पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे श्रद्धालुओं की संख्या की गणना करने के साथ-साथ भीड़ में बिछड़े लोगों की पहचान कर उन्हें खोया-पाया केंद्र के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाने में भी मदद करेंगे।

30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इस बार प्रशासन की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था और नई सुविधाओं पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top