Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रिम्स रांची में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर कार्यशाला दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों की सुरक्षा पर जोर…

रिम्स रांची में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर कार्यशाला, दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों की सुरक्षा पर जोर

रांची,

राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अवसर पर फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आभा कुमारी ने की।

कार्यशाला का उद्घाटन रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रिम्स के डीन प्रो. डॉ. राजीव मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेंद्र बिरूआ, डीन रिसर्च सह निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार भट्टाचार्या सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक और मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की पहचान पर जोर

कार्यशाला में Adverse Drug Reactions (ADRs) यानी दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की पहचान, रिपोर्टिंग और फार्माकोविजिलेंस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि दवाओं के इस्तेमाल के दौरान सामने आने वाले प्रतिकूल प्रभावों की समय पर पहचान और उनकी उचित रिपोर्टिंग मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता

प्रतिभागियों को फार्माकोविजिलेंस की अवधारणा, दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति सतर्कता और प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में आम लोगों के बीच भी दवाओं के सुरक्षित और तर्कसंगत उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

विशेषज्ञों ने कहा कि दवाओं से संबंधित संभावित प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी समय पर सामने आने से रोगी सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ दवाओं के सुरक्षित उपयोग की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

नुक्कड़ नाटक और रंगोली प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों तथा रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top