Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए राहत रेलवे चलाएगा चार पूजा स्पेशल ट्रेनें देखें रूट और पूरी टाइमिंग…

मुंगेर: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने के लिए अलग-अलग रूटों पर चार पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की जानकारी दी है।

भागलपुर-आनंद विहार के बीच चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के दौरान भागलपुर, मुंगेर और आसपास के यात्रियों के लिए सबसे अहम ट्रेन आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल होगी। इस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04062 (आनंद विहार से भागलपुर)

  • परिचालन: 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक
  • कुल फेरे: 47
  • प्रस्थान: आनंद विहार से दोपहर 12 बजे
  • आगमन: अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर
  • प्रमुख ठहराव: सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर

ट्रेन संख्या 04061 (भागलपुर से आनंद विहार)

  • परिचालन: 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक
  • कुल फेरे: 47
  • प्रस्थान: भागलपुर से शाम 4:30 बजे
  • आगमन: अगले दिन रात 8 बजे आनंद विहार

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच 9-9 फेरे

ट्रेन संख्या 04052 (नई दिल्ली से हावड़ा) 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह कुल 9 फेरे लगाएगी। ट्रेन नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04051 (हावड़ा से नई दिल्ली) 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह भी 9 फेरे लगाएगी। हावड़ा से ट्रेन रात 1:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह होंगे।

ऋषिकेश-कोलकाता के बीच भी पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 04312 (योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता) 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसके 6 फेरे होंगे। ट्रेन ऋषिकेश से रात 10:20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 04311 (कोलकाता से योग नगरी ऋषिकेश) 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसके भी 6 फेरे होंगे। ट्रेन कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल होंगे।

अमृतसर-कोलकाता के बीच भी अतिरिक्त ट्रेन

ट्रेन संख्या 04624 (अमृतसर से कोलकाता) 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसके 8 फेरे होंगे। ट्रेन अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04623 (कोलकाता से अमृतसर) 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह भी 8 फेरे लगाएगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। प्रमुख ठहराव बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह होंगे।

दिघा-मालदा पूजा स्पेशल के परिचालन दिन में बदलाव

रेलवे ने 03466 दिघा-मालदा टाउन पूजा स्पेशल के परिचालन दिन में भी बदलाव किया है। अब यह ट्रेन रविवार के बजाय हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 7 फेरे लगाएगी।

रेलवे ने पहले इस ट्रेन के 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को परिचालन की जानकारी दी थी। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत इसका परिचालन शनिवार को किया जाएगा।

पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग कब से होगी?

रेलवे की ओर से इन पूजा स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बुकिंग की तारीख और अन्य अंतिम जानकारी रेलवे की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना के आधार पर ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन की तारीख की पुष्टि जरूर कर लें।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top